फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon Alert, No Rainfall in Haryana till 24 August

हरियाणाः मानसून पड़ा सुस्त, अब 24 तक शुष्क रहेगा मौसम, कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई बारिश

Wed, 21 Aug 2019 02:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Alert, No Rainfall in Haryana till 24 August
फाइल फोटो
पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश कराने और बाढ़ लाने के बाद मानसून हरियाणा में फिलहाल सुस्त पड़ गया है। देश में जहां सामान्य से दो प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं हरियाणा में 26 कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में 24 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 19 अगस्त के बीच देशभर में कुल 620.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो औसत 635.1 मिमी बारिश की तुलना में 2 फीसदी अधिक है। वहीं हरियाणा में 227.0 मिमी वर्षा हुई है, जबकि अब तक सामान्य रूप से 380.3 मिमी बारिश होनी चाहिए यानी हरियाणा अब भी 26 प्रतिशत कम बारिश से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़़ मौसम केंद्र ने 24 अगस्त तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। जाहिर है कि मानसून की सुस्ती की वजह से कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम साफ रहने से दिन का तापमान बढ़कर 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। हालांकि 24 से 26 अगस्त के बीच राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर आगे तो पंचकूला पिछड़ा

मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सबसे अधिक 604.9 मिमी बारिश यमुनानगर जिले में हुई है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं पंचकूला जिले में सिर्फ 277.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि 659.1 मिमी बर्षा होनी चाहिए थी।

प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा पाने वाले पंचकूला जिले में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है। दूसरी तरफ रोहतक में प्रदेश में सबसे कम बारिश हुई है। यह जिला अब भी 63 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा है। इसी तरह फतेहाबाद भी 52 प्रतिशत कम वर्षा से संघर्ष कर रहा है।  

इन जिलों में हुई सामान्य बारिश
अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सिरसा और यमुनानगर
 
इन राज्यों में कमजोर रहेगा मानसून
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में इस हफ्ते मानसून का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहेगा। इन राज्यों में इस सप्ताह बारिश बहुत कम देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed