{"_id":"5d3e93d88ebc3e6d1525acf0","slug":"monsoon-alert-for-haryana-people-for-next-four-days-weather-forecast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः झमाझम बारिश से होगा अगस्त का आगाज, जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिन का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः झमाझम बारिश से होगा अगस्त का आगाज, जानिए कैसा रहेगा अगले चार दिन का मौसम
Mon, 29 Jul 2019 12:06 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर आयद, दुरुस्त आयद। मानसून के लिए यह कहावत फिट बैठती है। इस बार सात दिनों की देरी से आया मानसून हरियाणा के छह जिलों को तर कर चुका है। इस सीजन में सिरसा में अब तक 24 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में चार-पांच दिन और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में भी बारिश होने से 20 प्रतिशत से ज्यादा बारिश की कमी झेल रहे प्रदेश के 14 जिलों की प्यास बुझ सकती है।
मौसम विभाग विभाग के मुताबिक अच्छी मानसूनी बारिश होने से देश में जहां बारिश की 13 प्रतिशत कमी रह गई है, वहीं हरियाणा में अब 23 प्रतिशत कमी है। हालांकि सिरसा, करनाल और कुरुक्षेत्र में क्रमश: 24,15 और 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। भिवानी और रेवाड़ी में भी सामान्य बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है। ज्यादा बारिश होने से जहां धान की फसल को फायदा हुआ है, वहीं कपास की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
दूसरी ओर सावन के 12 दिन गुजर जाने के बावजूद पंचकूला अभी प्यासा है। यह जिला 72 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा है। इसी तरह प्रदेश के 14 जिलों में अब तक सामान्य में कम बारिश हुई है। मानसून के सक्रिय रहने से बीते 24 घंटे में सिरसा, कुरुक्षेत्र और करनाल में अच्छी बारिश हुई। रविवार को हिसार, रोहतक समेत कई शहरों में दिनभर बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चला। इन शहरों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। लगातार बारिश होने से नारनौल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया, जहां पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा और पंजाब से ट्रफ लाइन गुजरने के साथ-साथ राजस्थान में चक्रवात और निम्न दाब क्षेत्रों की शृंखला बनने से प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। खासकर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है।
बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (मिमी)
करनाल- 28.2
कुरुक्षेत्र- 28.0
सिरसा- 20.0
नारनौल- 9.0
फरीदाबाद- 8.0
भिवानी-6.2
अंबाला- 5.8
बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (मिमी)
करनाल- 28.2
कुरुक्षेत्र- 28.0
सिरसा- 20.0
नारनौल- 9.0
फरीदाबाद- 8.0
भिवानी-6.2
अंबाला- 5.8