फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monkeypox alert at Amritsar airport

Monkeypox News: अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट, कर्मचारियों को मिले ये निर्देश

Tue, 26 Jul 2022 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने बताया कि अभी तक ईश्वर की बहुत कृपा है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स का कोई मरीज नहीं मिला लेकिन एएचओ ने इमीग्रेशन, कस्टम, एयर इंडिया और ग्राउंड हैंडलर कर्मियों को चौकस कर दिया है।

विज्ञापन
Monkeypox alert at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट

विस्तार

दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर तैनात विभिन्न एजेंसियों और विभागों के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, ताकि कभी ऐसा मरीज मिलने पर उन्हें क्या करना है। अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट पर रोजाना छह से अधिक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उतरती हैं। 

विज्ञापन


दुबई, सिंगापुर और बर्मिंघम समेत कई देशों से यात्री यहां पहुंचते हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के निदेशक वीके सेठ ने सिविल एविएशन के निर्देशों के बारे में एयरपोर्ट पर तैनात सभी एजेंसियों के अधिकारियों को जागरूक कर दिया है। इसके तहत ही एयरपोर्ट हेल्थ अफसर (एएचओ) ने सभी एजेंसियों के कर्मचारियों को इससे निपटने की जानकारी दी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने बताया कि अभी तक ईश्वर की बहुत कृपा है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर मंकीपॉक्स का कोई मरीज नहीं मिला लेकिन एएचओ ने इमीग्रेशन, कस्टम, एयर इंडिया और ग्राउंड हैंडलर कर्मियों को चौकस कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसमें विदेश से आने वाले यात्री सबसे पहले इमीग्रेशन विभाग के संपर्क में आते हैं तो उन्हें विशेष तौर पर बताया गया है कि अगर किसी यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग या फिजिकल लक्षण मिलने पर तुरंत उनके सैंपल लेकर स्थानीय प्रशासन को सूचित करे ताकि उचित कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed