फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Money should not be trees to make life better: Rahul Mahajan

जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए पैसे नहीं पेड़ चाहिएः राहुल महाजन

Sun, 23 Feb 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Money should not be trees to make life better: Rahul Mahajan
चंडीगढ़। जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए अधिक पैसा नहीं.. आसपास अधिक पेड़ होने जरूरी हैं। बेहतर आबोहवा होगी तभी जीन बेहतर होगा। शहर में 60 से 100 साल तक के पुराने 100 से अधिक पेड़ों को नई जिंदगी दे चुके राहुल महाजन इसे जिंदगी का मिशन मान चुके हैं। वह चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों में जाकर भी पेड़ों को री-ट्रांसप्लाट करते हैं। थिएटर फॉर थिएटर द्वारा आयोजित 15वें विंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ट्री मैन कहे जाने वाले राहुल महाजन लोगों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर शहर में पेड़ों को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं था और उन्होंने शहर में पेड़ों को लेकर सर्वे करवाया। चंडीगढ़ में प्रस्तावित फ्लाईओवर के संबंध में अपनी राय देते हुए राहुल ने कहा कि इसका निर्माण चंडीगढ़ की खूबसूरती के लिए हानिकारक है और दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों के उदहारण देकर उनके हालातों से दर्शकों को पेड़ काटने के दुष्परिणामों से अवगत करवाया। बदलते लाइफ स्टाइल को बढ़ते प्रदूषण की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हर घर में केवल एक ही वाहन होना चाहिए। उन्होंने दर्शकों को सुझाव देते हुए कहा कि हमे अपने जन्मदिवस पर एक पेड़ लगाने का प्राण लेना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ साथ उन्होंने आर्गेनिक खेती के फायदों को लेकर भी लोगों को जागरूक करते रहते हैं। उनके अनुसार वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू जैसे राज्यों तक किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए जागरुक करने के साथ साथ बीज उपलब्ध करवाकर उनकी मदद भी करते है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के मकसद से बीते साल ‘ग्रीन हीरो अवार्डस’ की शुरुआत की जिसमे हर क्षेत्र से जुड़े ‘पर्यावरण सैनिकों’ को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed