फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monday was the hottest day of the season, mercury reached 40 degrees

Chandigarh News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा 40 डिग्री पहुंचा

Tue, 18 Apr 2023 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season, mercury reached 40 degrees
चंडीगढ़। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जिस वजह से दोपहर के समय लोग धूप और गर्म हवाओं से बचते नजर आए। तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलनी शुरू हो जाएगी और बुधवार व वीरवार को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि अप्रैल माह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचेगा लेकिन दो हफ्ते पहले ही पारा 40 डिग्री पहुंच गया। शहर में दिनों पारा सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो चिंता की बात है। दोपहर के समय इतनी ज्यादा धूप लग रही है कि अप्रैल के महीने में ही लोगों को जून-जुलाई की गर्मी का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से शहर का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। हालांकि इसका असर मंगलवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों तक शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। 18 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे तापमान वर्तमान के तापमान से 6 से 7 डिग्री तक कम हो जाएगा लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और शाम के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने और अधिकतर हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में हुई बारिश से बदला था मौसम
शहर का मौसम आए दिन करवट लेता रहता है। इस बार फरवरी माह में भी हल्की गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन मार्च महीने में अचानक मौसम बदल गया और कई दिन बारिश हुई। इसकी वजह से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा और सर्दियों के जो कपड़े लोगों ने रख दिए थे, उसे दोबारा बाहर निकालना पड़ा लेकिन मार्च के खत्म होते ही अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया और अब अप्रैल को तीसरे हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया।


पिछले सात साल में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान
---------------------------------------------
वर्ष अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2017 41.6
2018 40.0
2019 39.4
2020 --
2021 41.4
2022 42.2
2023 40 (17 अप्रैल)


लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी के साथ लू की आशंका है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए गर्मी से बचने के साथ ही खान-पान में सावधानी बरतनी जरूरी है।

इसका रखें ध्यान
- गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचें
- हवादार और ठंडी जगहों पर घर के अंदर रहें
- तापमान अधिक हो तो स्नान करें, या कूलर या वातानुकूलित स्थान पर चले जाएं
- सूती कपड़े पहनें, जो हल्के हल्के रंग के और ढीले-ढाले हों
- धूप में जाने पर सिर को छाते/कपड़े/टोपी से ढक लें
- धूप में जूते और चश्मे का प्रयोग करें
- पानी, नींबू पानी, लस्सी और छाछ, जलजीरा, आम-पन्ना, नारियल पानी आदि पीते रहें
- शराब का सेवन न करें
- कैफीन युक्त या शीतल पेय जैसे कोला या बड़ी मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें
- तरबूज, कस्तूरी-खरबूज, ककड़ी, अनानास, संतरा, अंगूर आदि खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed