{"_id":"5edea3518ebc3e905e2bc88b","slug":"molly-jagran-police-caught-two-robberies-chandigarh-news-pkl3775906176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौली जागरां पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौली जागरां पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। करीब दस दिन पहले मौलीजागरां में एक व्यक्ति से लूटपाट और मारपीट के आरोप में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी बंटी (24) और अमन (18) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार 29 मई को देर रात विकास नगर में एक युवक से चार युवकों ने मारपीट की। वे उसका मोबाइल और पर्स छीनने के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार विकास नगर निवासी संतोष 29 मई को जीरकपुर में बिजली की रिपेयर करने गया था। वह रात करीब 11 बजे वापस मौली जागरां अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह रायपुर खुर्द से विकास नगर वाली सड़क पर पहुंचा तो उसे चार युवकों ने घेरकर मारपीट की। वहीं वे उसका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए थे। संतोष घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा। उसे घायल देख उसका भाई उसे तुरंत जीएमसीएच-32 लेकर गया था, जहां पर उपचार के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया था। सूचना पाने के बाद अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने संतोष की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद एसएचओ मौली जागरां जुलदान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम बनाई और दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल व कागजात बरामद कर लिए हैं।