{"_id":"21d546b3512fa236c0a7e81898f641fd","slug":"molestation-by-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली बेटियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली बेटियों से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशावर के आर्मी स्कूल में हुए आतंकवादी हमलों के विरोध में निकाली गई विरोध रैली से वापस लौटते समय बेटियां छेड़छाड़ की शिकार हो गईं।
विज्ञापन
एसडी कन्या स्कूल के निकट पुलिस ने युवतियों पर फब्तियां कसने वाले बाइक सवार तीन युवकों को धर दबोचा। ये युवतियां पेशावर के आर्मी स्कूल में हुए आतंकवादी हमलों के विरोध में निकाली गई विरोध रैली से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान गेट पर खड़े युवकों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया और उन्हें सबक सिखाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पेशावर के आर्मी स्कूल पर हमले के विरोध में स्कूलों की ओर से विरोध रैली निकाली गई थी। इसी बीच एक बाइक सवार तीन युवक स्कूल के बाहर पहुंचे और युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इन युवतियों ने मनचले युवकों का विरोध भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने मनचले युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और उन्हें सबक सिखाया। इन युवकों का कहना था कि वह केवल अपनी बहन को बुला रहे थे, लेकिन युवतियों ने बताया कि ये युवक फब्तियां कस रहे थे। वहीं पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।