{"_id":"65c56cd280492ccc6e0f3676","slug":"mohali-the-way-is-clear-to-bring-terrorist-dalla-from-canada-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: आतंकी डल्ला को कनाडा से लाने का रास्ता साफ, NIA की याचिका मंजूर; 2022 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: आतंकी डल्ला को कनाडा से लाने का रास्ता साफ, NIA की याचिका मंजूर; 2022 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
Fri, 09 Feb 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:38 AM IST
सार
इस संबंध में एनआईए ने मोहाली की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर अर्श डल्ला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में एनआईए ने मोहाली की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
एनआईए की विशेष कोर्ट ने कहा कि आरोपी अर्श डल्ला के खिलाफ एनआईए ने अपराधी के प्रत्यर्पण की मांग की थी। उसके खिलाफ 31 मई 2022 इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोपी के प्रत्यर्पण अनुरोध भेजने के साथ कनाडा के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से एक संचार भी प्राप्त हुआ है। उक्त परिस्थितियों में एनआईए के अनुरोध पर आरोपी के प्रत्यर्पण की याचिका पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।
विज्ञापन