फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali police, mohali Traffic police, despite Insurance Without insurance, Traffic challan in mohali

मोहाली पुलिस ने इंश्योरेंस के बावजूद विदाउट इंश्योरेंस का काटा चालान

Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
mohali police, mohali Traffic police, despite Insurance Without insurance, Traffic challan in mohali
challan - फोटो : amar ujala file
शहर की ट्रैफिक पुलिस किस तरह काम रही है। इसका अंदाजा इस बात से चलाया जा सकता है कि पुलिस मुलाजिम ने एक ऐसे व्यक्ति का विदाउट इंश्योरेंस का चालान काट दिया। जिसके पास बाइक के अन्य दस्तावेजों के साथ वैलिड इंश्योरेंस के दस्तावेज भी थे। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इस संबंधी में उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है। मामला ध्यान में आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत चालान की फीस कम कर दी। व्यक्ति को आठ सौ रुपये की जगह सौ रुपये चुकाने पड़े। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहाली निवासी नारंग ने बताया कि वह एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। 2 अगस्त को वह फेज-9 से बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह फेज-7/8 की लाइट प्वाइंट पार करने लगे तो आगे ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम खडे़ थे। उन्होंने उसे रोक लिया और बाइक के दस्तावेज चेक किए। सभी दस्तावेज देखने के बाद भी उन्होंने उसका विदाउट इंश्योरेंस का चालान काट दिया। जबकि उसने उन्हें इंश्योरेंस के वैलिड दस्तावेज दिखाए। इसके बाद वह 17 अगस्त को चालान भुगतने के लिए फेज-1 डीसी ऑफिस गए। वहां वह कतार में लग गए तो पता चला कि उसके चालान के लिए 800 रुपये की पेमेंट देनी होगी। जिसके बाद वह लाइन से हटकर साथ ही एसएसपी की बिल्डिग में चला गया। 
विज्ञापन

वहां पर उसने एसपी ट्रैफिक को सारी बात बताई। नारंग ने बताया एसपी ने उसकी बात सुनने के बाद उस पुलिसकर्मी को फोन मिलाने को कहा, जिसने उसका चालान काटा था। इसके बाद पता चला कि संबंधित पुलिसकर्मी छुट्टी पर है। इसके बाद एसपी ने उसे सौ रुपये जमा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed