फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Police Filed Closer Report in Neha Shouri Murder Case, Father Needs Copy

नेहा शौरी हत्याकांड: पुलिस ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, पिता बोले- मुझे भी इसकी कॉपी चाहिए

Thu, 30 Jan 2020 12:22 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 30 Jan 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Mohali Police Filed Closer Report in Neha Shouri Murder Case, Father Needs Copy
नेहा शौरी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की ड्रग इंस्पेक्टर डॉक्टर नेहा शौरी की हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाने के चलते पुलिस द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई। अब मृतका के पिता ने इसकी प्रति उपलब्ध करवाने की मांग की है। मृतका नेहा शौरी के पिता के वकील ने कहा कि उन्हें अभी तक कलोजर रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। उन्हें बताया तक नहीं गया कि किस आधार पर जांच को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्हें क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी दी जाए क्योंकि वह इस मामले में पीड़ित पक्ष है। उन्हें पता तो चले कि पुलिस और एसआईटी ने मामले में क्या और कैसे जांच की है। इस पर हाईकोर्ट ने उन्हें कलोजर रिपोर्ट की कॉपी की मांग को लेकर एसआईटी को अर्जी देने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि वह इसकी कॉपी व अन्य सभी दस्तावेजों को एसआईटी से ले सकते हैं।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर खरड़ के डीएसपी अमरोज सिंह ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताया था कि बलविंदर सिंह नाम के जिस व्यक्ति ने नेहा शौरी की हत्या की थी उसने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। ऐसे में अब इस हत्या के पीछे किसका हाथ था यह सामने नहीं आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के हत्या करने वाले के घर वालों से भी पूरी पूछताछ की लेकिन उससे भी सिर्फ यही सामने आया कि बलविंदर की पत्नी की केमिस्ट की दुकान के लाइसेंस जारी नहीं किए जाने के चलते ही बलविंदर सिंह ने मानसिक तौर पर परेशान होकर यह हत्या की है। ऐसे में इसके अलावा अन्य कुछ भी जांच में सामने नहीं आ पाया है, लिहाजा अब पुलिस ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed