फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News: Parkash Singh Badal discharged from hospital

Mohali News: प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी, 10 दिन पहले कराया गया था भर्ती

Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
सार

इससे पहले 24 जनवरी को प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
Mohali News: Parkash Singh Badal discharged from hospital
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तबीयत में सुधार होने के बाद अस्पताल ने उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी है। वह करीब 10 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। 11 जून की रात को पूर्व सीएम की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उल्टी समेत कई तरह की दिक्कतें थीं। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी हालत स्थिर बनी थी।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई दिग्गज नेता उनका हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे थे। बता दें कि गैस्ट्रिक संबंधी शिकायतों के बाद छह जून को उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में बादल कोरोना संक्रमित भी हुए थे। फरवरी में कोविड से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच की खातिर मोहाली के एक निजी अस्पताल लाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 24 जनवरी को प्रकाश सिंह बादल को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल को लंबी विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed