{"_id":"23cdccb76d9d2f7f5938385130332bb1","slug":"mohali-election-cctv-camera-on-21-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में 21 बूथों पर रख्ा रहे कैमरे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में 21 बूथों पर रख्ा रहे कैमरे नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने जिले में 21 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ घोषित किए हैं। इन पोलिंग बूथों मे मोहाली शहर के छह पोलिंग बूथ भी शामिल हैं। इन बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग करवाई जाएगी। वहीं, लाइव वेब कास्टिंग में सीजीसी लांडरां का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही 42 टेक्निशयन डयूटी निभाएंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के मुताबिक विधानसभा हलका मोहाली में सरकारी हाई स्कूल बलौंगी, फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज-11 स्थित सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, फेज-11 स्थित अजीत करम सिंह इंटरनेशनल स्कूल, सरकारी हाई स्कूल सेक्टर-70 व खरड़ विधानसभा हलके के सरकारी एलिमेंटरी स्कूल कांसल, पटवारखाना खिजराबाद, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल नगलियां में लाइब बेव कास्टिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल पडियाला, दफ्तर नगर काउंसिल खरड़ ,बीडीपीओ दफ्तर खरड़ ,टैगोर निकेतन हाई स्कूल खरड़ में भी लाइब बेव कास्टिग करवाई जाएगी।
इसके आलावा डेराबस्सी विधानसभा हलके में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी,एसएस जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी, नगर काउंसिल दफ्तर डेराबस्सी, सरकारी गर्ल हाई स्कूल लालडू में स्थापित किए तीनों पोलिंग बूथों व जसविंदरा पब्लिक स्कूल लालडू में भी लाइव बेव कास्टिग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।