फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga Police solved Moga Loot Incident after arresting Four accused

Moga News: मोगा में ज्वेलर की हत्या-लूट के चार आरोपी काबू, तीन बिहार और एक महाराष्ट्र से आया हाथ

Sun, 18 Jun 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

Moga News: मोगा में ज्वेलर की हत्या-लूट के चार आरोपी काबू, तीन बिहार और एक महाराष्ट्र से आया हाथमोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।   

विज्ञापन
Moga Police solved Moga Loot Incident after arresting Four accused
मोगा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी। - फोटो : twitter

विस्तार

मोगा की राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और नांदेड़ महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल भी बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था। करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे।

कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा। अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए। गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed