{"_id":"574864a34f1c1b2f07691127","slug":"modi-yoga-class-modi-chandigarh-visit-interational-yoga-class-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को मोदी के साथ बैठकर योग करने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को मोदी के साथ बैठकर योग करने का सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
योगा दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में योग आसन करेंगे। आप भी प्रधानमंत्री के लिए सजने वाली स्टेज पर उनके साथ बैठकर योग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने होंगे। अगर आप योग दिवस का सबसे रचनात्मक कैची स्लोगन दे पाते हैं तो आपको यह मौका मिलेगा।
इतना ही नहीं 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिलेगा। प्रशासन ने इसके लिए स्लोगन राइटिंग कंपटीशन कराने जा रहा है। लोगों को आकर्षित करने केलिए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता केलिए ई-मेल और फेसबुक के जरिए एंट्री मांगी गई है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में एंट्री भेजी जा सकती है।
sloganentriesiydchd@gmail.com ई-मेल पर एक लाइन का स्लोगन लिखकर भेजना होगा। 5 जून तक एंट्री ली जानी हैं। स्लोगन केसाथ प्रतिभागी को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लिखना होगा। प्रतियोगिता में कोई भी हिस्सा ले सकता है। कोई उम्र की सीमा इसमें नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
सभी एंट्री में से प्रशासन पहली तीन बेस्ट को चुनेगा। इन तीनों को ही कैपिटल कांप्लेक्स में मुख्य स्टेज के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर योग करने का मौका मिलेगा। साथ ही 10-10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी मिलेगा।