{"_id":"574862244f1c1bdb426918f7","slug":"modi-yoga-class-in-chandigarh-burail-jail-prisoner-yoga-class-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को चंडीगढ़ में मोदी के साथ कैदी भी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को चंडीगढ़ में मोदी के साथ कैदी भी करेंगे योग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में योगा टीचर्स का ओरियंटेशन कोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून योग दिवस पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल कंपलेक्स पर योग करेंगे। ठीक उसी समय बुड़ैल जेल के कैदी भी जेल में योग दिवस पर योग करेंगे। इसके लिए जेल में भी कैदी रोज योग का अभ्यास कर रहे है। पुलिस का कहना है कि शारीरिक विकास के साथ कैदियों के मानसिक स्थिरता के लिए भी योग जरूरी है। जिससे की वो मानसिक रूप से भी तंदरूस्त बने। इसके लिए योग के प्रशिक्षण के साथ जेल प्रशासन जेल में मनोचिकित्सक भी नियुक्त करेगा।
जेल में मनोचिकित्सक नियुक्त करने के लिए जेल प्रबंधन ने होम मिनिस्ट्री को बुड़ैल जेल में मनोचिकित्सक की नियुक्ति के विषय में प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही होम मिनिस्ट्री से हरी झंडी मिलती है जेल में एक मनोचिकित्सक नियुक्त कर दिया जाएगा। जेल में सजायाफ्ता कैदियों के मन की बात जानने के लिए मनोचिकित्सक होना जेल में जरूरी है। फिलहाल जेल प्रशासन का कहना है कि में कैदियो में तनाव को दूर करने के लिए नियमित रूप से योगा व मेडिटेशन की क्लासें लगाई जा रही है। योग दिवस पर सैकड़ों कैदी भी पूरे देश के साथ योग करेंगे।
अधिकारियों की माने तो बाहर की दुनिया से दूर होकर जब एक कैदी जेल में आता है तो इस बात का उसकी मन पर सबसे ज्यादा पड़ता है ऐसे में उसका डिप्रैशन में जाने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इससे बचाने के लिए कैदियों को अन्य कामों में व्यस्त रखने की कोशिश की जाती है। योग की क्लास के लिए भी किसी कैदी को मजबूर नही किया जाता। जो अपनी मर्जी से योग करना चाहता है उसी को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
योग वाले दिन जेल के सैकड़ों कैदी भी उसी समय जेल में योग करेगें जब सारा देश योग करेगा। इसकेलिए जेल में कैदियों को योग की क्लासे दी जा रही है। जेल में मनोचिकित्सक की नियुक्ति के लिए भी होम मिनिस्ट्री में प्रस्ताव भेजा गया है। मिनिस्ट्री से हां होते ही मनोचिकित्सक की जल्दी से नियुक्ति कर दी जाएगी। जेल में कैदियों का डिप्रैशन में जाने का सबसे ज्यादा खतरा होता है तो ऐसे में योग,मेडिटेशन व मनोचिकित्सक कैदियों की मनोदशा सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है।
- ए.एस.चीमा, आई.जी. बुडैल जेल