फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi's Rally No entry in Bus stand

कल कैथल बस अड्डे नहीं आएंगी बसें

Mon, 18 Aug 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल। प्रधानमंत्री के कैथल दौरे के चलते मंगलवार को बस अड्डे पर कोई भी बस नहीं आएगी। चारों ओर से पहुंचने वाली बसों को शहर में प्रवेश द्वार से ही वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही पीएम के कैथल पहुंचने के बाद करनाल रोड बाइपास से लेकर कुरुक्षेत्र रोड बाइपास तक के रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-19 से अधिकारियों के आवास के पास से बाइपास की ओर जाने वाले रास्ते को भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार जाने वाली बसें जींद बाइपास पर रुकेंगी
जिला प्रवक्ता के अनुसार, रैली को लेकर मंगलवार को बस अड्डे पर बसों का आवागमन बंद रहेगा। हिसार से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें जींद रोड बाईपास चौक पर ही रुकेंगी। जो शहर के अंदर रेलवे ओवरब्रिज या फिर खनौरी रोड पर बनाए गए रेलवे अंडरब्रिज से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से चंडीगढ़ की ओर से आने वाली बसें भी अंबाला रोड बाइपास पर ही रुकेंगी। बसें शहर के बीच में कहीं भी नहीं रुकेंगी। इसी प्रकार से कुरुक्षेत्र से आने वाली बसें कुरुक्षेत्र रोड स्थित विष्णु राइस मिल के पास से वापिस जाएंगी तो करनाल रोड की ओर से आने वाली बसें शुगर मिल के निकट से वापिस जाएंगी। वहीं पटियाला की ओर से आने वाली बसें भगवान परशुराम चौक से ही वापिस जाएंगी।


मोदी तीन बजे पहुंचेंगे कैथल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन बजे कैथल पहुंचेंगे। उनके कैथल पहुंचने से एक घंटा पूर्व ही कुरुक्षेत्र रोड बाइपास चौक से लेकर करनाल रोड बाइपास चौक तक का मार्ग भी सील हो जाएगा। साथ ही हुडा में अधिकारियों के आवास तक पहुंचने वाला बाइपास बंद रहेगा। क्योंकि इसी मार्ग पर पीएम का हैलीपैड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed