फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi's minister gave 25 thousand crore to haryana road project

मोदी के मंत्री गडकरी ने हरियाणा को दी 25 हजार करोड़ की सौगात

Tue, 21 Jul 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा,अंबाला/सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, साहा,अंबाला/सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 21 Jul 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
modi's minister gave 25 thousand crore to haryana road project

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस साल दिसंबर के अंत तक हरियाणा में 25 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से कहा कि वे हरियाणा की जितनी भी सड़क परियोजनाएं लेकर आएंगे, उन्हें स्वीकृति दी जाएगी। सीएम हरियाणा में केवल जमीन एक्वायर करवाकर देते रहें, वह हरियाणा में सड़कों की सूरत बदल देंगे।
विज्ञापन


गडकरी ने आठ स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे का दर्जा देने, अंबाला, पंचकूला एवं करनाल में रिंग रोड बनवाने, गुड़गांव के बादशाहपुर में तीन किलोमीटर लंबे एलीवेटेड हाइवे के निर्माण की घोषणा भी की। बाद में सिरसा में गडकरी ने हिसार-डबवाली फोरलेन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिसार से आदमपुर, फतेहाबाद, रतिया, मानसा और बठिंडा राष्ट्रीय महामार्ग बनाने, जाम की समस्या से निपटने के लिए धौलाकुआं से मानेसर तक रोप वे तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के गांवों में एक करोड़ ई रिक्शा दिए जाएंगे। यात्री किराया कम करने के लिए बसों को इथोनॉल और कारों को लीथियम बैटरी से चलाने की योजना है।

नितिन गडकरी ने साहा में सीएम मनोहर लाल खट्टर, सेहत मंत्री अनिल विज, लोकनिर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी, विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर समेत कई विधायकों की मौजूदगी में यमुनानगर-साहा-बरवाला (खंड) व अंबाला-कैथल (खंड) की फोरलेनिंग का शिलान्यास किया।

हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सड़क परियोजना पाइपलाइन में

modi's minister gave 25 thousand crore to haryana road project

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सड़कों के मामले में देश के साथ-साथ हरियाणा के शहर व गांव भी तरक्की करें और सूबे का परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर  मजबूत हो जाए। इससे व्यावसायिक तरक्की होगी और रोजगार भी सृजित होगा, यही मोदी सरकार का विजन है।

उन्होंने हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने के लिए प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के बारे में बताया कि यह दिल्ली से गोहाना-कैथल वाया लुधियाना-अमृतसर होता हुआ कटरा तक जाएगा। अभी यह परियोजना पाइपलाइन में हैं।

आर्थिक व तकनीकी संभावनाएं तलाशने के बाद इस परियोजना पर आगे काम चलेगा। उन्होंने दावा किया कि वे देश में पांच साल के भीतर पांच लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को सिरे चढ़ाएंगे। इससे देश के 50 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

हिसार में चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में गडकरी ने खट्टर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हिसार-डबवाली फोरलेन मार्ग का शिलान्यास करते समय सिरसा में बाइपास सीसी बनवाने की बात कही।

आरटीओ कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में 30 प्रतिशत लाइसेंस बोगस हैं। प्रदेश में 200 मोटर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की योजना है। इसके जरिये कंप्यूटर पर परीक्षा पास करने पर तीसरे दिन ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था की जाएगी।

इन स्टेट हाइवे को मिलेगा एनएच का दर्जा
नितिन गडकरी ने भिवानी-मुंढाल-जींद-मेरठ, हिसार-आदमपुर-मानसा-बठिंडा, जींद-सफीदों-पानीपत, तितरम मोड कैथल-हिसार-राजगढ़,  राजस्थान सीमा, पिहोवा-कुरूक्षेत्र-यमुनानगर, हंडेसरा-कालाअंब-रायपुररानी, यमुनानगर-पौंटासाहिब, अंबाला-साहा-शाहाबाद को एनएच का दर्जा देने की घोषणा की।

यमुना के रास्ते पहुंच सकेंगे दिल्ली: नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अपने प्रदेश में किसी भी नदी पर, खासकर यमुना पर जलमार्ग परियोजना बना सकते हैं। इसे भी मंजूरी दी जाएगी। इसके जरिए लोग जलमार्ग से दिल्ली तक पहुंच सकते हैं।

फोरलेन के लिए इन सड़कों का हुआ शिलान्यास

एनएच 73 पर यमुनानगर-साहा-बरवाला (खंड), लंबाई-86.36 किमी, प्रस्तावित लागत-904.50 करोड़
एनएच 65 पर अंबाला-कैथल (खंड), लंबाई 95.38 किमी, प्रस्तावित लागत-916.70 करोड़
एनएच 10 पर हिसार-डबवाली (खंड), लंबाई 144.66 किमी, प्रस्तावित लागत 1197 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed