फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi rally in sonipat, projects of 13 thousand of crore will launch

मोदी आज सोनीपत में, जनता को समर्पित करेंगे 13 हजार करोड़

Fri, 06 Nov 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 06 Nov 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
modi rally in sonipat, projects of 13 thousand of crore will launch

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को हरियाणा के सोनीपत के राई में 13 हजार करोड़ की केजीपी, केएमपी और पानीपत तक एनएच वन को 12 लेन करने की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान होने वाली रैली के लिए चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार भी सोनीपत में होगी। मोदी हेलिकाप्टर से रैली में दोपहर बाद तीन बजे पहुंचेंगे। इसके बाद केएमपी-केजीपी और एनएच-1 के 12 लेन के मॉडल का अवलोकन करेंगे। 3 बजकर 20 मिनट पर पीएम मोदी अपना भाषण शुरू करेंगे। इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम मनोहरलाल खट्टर रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


राई स्थित राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के 40 एकड़ में रैली की तैयारियां की गई हैं। मोदी 10 फीट ऊंचे मंच से बटन दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रैली में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रैली स्थल पर तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

modi rally in sonipat, projects of 13 thousand of crore will launch

इसके अलावा वीवीआईपी मंच पर करीब 200 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पीएम तीन बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके लिए राई स्पोर्ट्स स्कूल में हेलीपैड बनाया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस के 50 जवानों को तैनात किया गया है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम सीधे रैली स्थल पर पहुंच कर तीनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक वे रैली स्थल पर रुकेंगे।

पीएम की रैली के लिए दो मंच बनाए गए हैं। मोदी के अलावा सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय रेल मंत्री एवं प्रदेश से राज्यसभा सांसद सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां, लोकसभा सांसद और रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, समाज कल्याण मंत्री व सोनीपत सिटी से विधायक कविता जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व स्थानीय सांसद रमेश कौशिक, दिल्ली के सांसद एवं भाजपा नेता मंच साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed