फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi government's schemes guarantee the upliftment of every section of the society: JP Malhotra

मोदी सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के उत्थान की गारंटी : जेपी मल्होत्रा

Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Modi government's schemes guarantee the upliftment of every section of the society: JP Malhotra
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत मलोया ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में विशेष बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष रेखा सूद के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा पहुंचे। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की हर योजना गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। भाजपा की नीतियां न केवल देश को आत्मनिर्भर बना रही हैं बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान की गारंटी भी दे रही हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया। बैठक में प्रदेश भाजपा सचिव संजीव राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष रेखा सूद, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, उदय राज यादव, भोला सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article