{"_id":"4e98fe590b95d11b7a61e7bcc643be5e","slug":"modi-and-rahul-ready-to-fight-in-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में ‘भिड़ने’ को तैयार मोदी और राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश में ‘भिड़ने’ को तैयार मोदी और राहुल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 02 Feb 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले नरेंदर मोदी और राहुल गांधी आकाश में ‘भिड़ते’ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
इस बार 4 फरवरी को बसंत पचंमी में शहरवासियों का पतंगबाजी का शौक एक बार फिर से परवान चढ़ेगा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर पतंगों की दुकानें सज गई है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार मार्केट में इमोशन, अभिनेता और नेताओं के चित्रों वाली पतंगे खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
इस बार शहर में सबसे खास पतंग नरेंदर मोदी और राहुल गांधी की हैं, जिन्हें इनके समर्थक खूब खरीद रहे हैं। जिससे चुनावी जंग से पहले बसंत पंचमी में भी इन दोनों नेताओं की जंग देखने को मिलेगी।
नरेंदर मोदी, राहुल गांधी ओर अरविंदर केजरीवाल की पतंगों की खूब बिक्री हो रही है।
नरेंदर मोदी, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी भी आकाश में भिड़ते नजर आएंगे।