{"_id":"5e39cbdc0dda84314b049e15","slug":"mobile-snatcher-runaway-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पुलिस ने की गिरफ्तारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाद में बाथरूम का बहाना बना लुटेरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पुलिस ने की गिरफ्तारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाद में बाथरूम का बहाना बना लुटेरा फरार
Wed, 05 Feb 2020 01:26 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
महानगर की तेज तर्रार पुलिस मंगलवार को इतनी ढीली पड़ गई कि कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया मोबाइल स्नैचर पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उच्चाधिकारियों को इस बारे में पता चला तो आनन-फानन में पुलिस टीमें इधर-उधर भागी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर भी आरोपी की फोटो शेयर कर दी है। सीआईए थ्री पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ माहना को मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर मुलाजिमों ने अधिकारियों से कहकर मामले में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करवा दी। दोपहर के समय एडीसीपी इन्वेस्टीगेशन हरीश दयामा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद जब पुलिस मुलाजिम आरोपी को लेकर जा रहे थे तो आरोपी दीपक ने बाथरूम जाने को कहा। मुलाजिम आरोपी को बाथरूम भेजकर बाहर खड़े हो गए। इसी दौरान आरोपी पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी समय तक आरोपी के बाहर न आने पर जब मुलाजिम अंदर गए तो पता चला कि आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद मुलाजिमों में भगदड़ मच गई। पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं कि इस मामले में किस मुलाजिम की लापरवाही है।
विज्ञापन