फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mobile repairing, samsung service center, public court, consumer forum, mohali

हफ्ते भर में मोबाइल में आई खराबी, कंपनी दोषी करार, जुर्माना

Sun, 10 Apr 2016 02:46 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 10 Apr 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
mobile repairing, samsung service center, public court, consumer forum, mohali
उपभोक्ता आयोग - फोटो : DEMO Pics
नया मोबाइल खरीदने के हफ्ते बाद ही उसमें खराबी आ जाने के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दोषी करार दिया। फोरम ने सेक्टर-22 डी स्थित स्पार्कल सैमसंग केयर सेंटर व प्रिंस कम्युनिकेशंस नया गांव को 15 दिनों में बिना किसी फीस के फोन रिपेयर कर उपभोक्ता को लौटोन के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सर्विस सेंटर व दुकानदार दोनों को मिलकर पांच हजार रुपये मुआवजे के रूप में उपभोक्ता को चुकाने होंगे। इस संबंधी नयागांव निवासी महेश कुमार ने फोरम में केस दायर किया था। शिकायकर्ता ने फोरम को बताया कि उसने उक्त कंपनी ने सैमसंग ग्लैक्सी ग्रैंड न्यो प्लस 15 जून 2015 में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को दस हजार 300 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन


मोबाइल खरीदने के एक हफ्ते के बाद इसमें खराबी आना शुरू हो गई। इसके बाद उसने दुकानदार को इस बारे में बताया। दुकानदार ने उसे कहा कि जल्दी ही वह समस्या को दूर कर देंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता तीन चार दुकानदार के पास गया। लेकिन दुकानदार ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने उन्हें कहा कि वह मोबाइल को रिपेयर के लिए सैमसंग के सेक्टर-22 स्थित सर्विस केयर सेंटर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायकर्ता ने नौ सितंबर 2015 को सर्विस सेंटर में मोबाइल पहुंचा दिया। इसके बाद वह कई बार सर्विस सेंटर गया। लेकिन न तो वह मोबाइल फोन को ठीक कर पाए। न ही उसे मोबाइल फोन वापस किया गया। 23 सितंबर 2015 को उसने को कानूनी नोटिस भेजा। साथ ही उन्हें कहा कि या तो उनके पैसे वापिस कर दें। या फिर फिर उसे मोबाइल फोन लौटा दे। लेकिन उन्होंने उसकी कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed