फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile of accused jawan was sent to forensic lab

अश्लील वीडियो कांड: आरोपी जवान का मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजा गया, अधिकारी पूछताछ में जुटे, कोर्ट में आज पेशी

Mon, 26 Sep 2022 12:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

वीडियो बनाने वाली युवती चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। युवती कैसे फौजी संजीव के संपर्क में आई। इसे लेकर पुलिस ने कई सवालों की फेहरिस्त तैयार की है। एक सवाल यह भी है कि आखिर संजीव का यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली युवती से अश्लील वीडियो बनवाने का मकसद क्या था। 

विज्ञापन
Mobile of accused jawan was sent to forensic lab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में छात्राओं के नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार फौजी संजीव कुमार को पंजाब पुलिस हवाई जहाज से मोहाली ले आई है। उसका मोबाइल पुलिस ने जांच को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। आरोपी को खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ की इमारत में रखा गया है। 

विज्ञापन


देर रात तक आरोपी से आलाधिकारियों द्वारा सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। मामले में फौजी संजीव कुमार के गिरफ्तारी की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को ही कर दी थी। मीडियाकर्मी फौजी संजीव को खरड़ अदालत में सारा दिन पेश करने का इंतजार करते रहे। किसी अधिकारी की अदालत में कोई हलचल न होने के बाद मीडियाकर्मी लौट गए। 
विज्ञापन


ऐसे कई सवाल, जिसके संजीव से पूछताछ के बाद मिलेंगे जवाब
वीडियो बनाने वाली युवती चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। युवती कैसे फौजी संजीव के संपर्क में आई। इसे लेकर पुलिस ने कई सवालों की फेहरिस्त तैयार की है। एक सवाल यह भी है कि आखिर संजीव का यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली युवती से अश्लील वीडियो बनवाने का मकसद क्या था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर युवतियों की ऐसी अश्लील वीडियो को आगे कहां-कहां तक वायरल किया गया? ये सब सवाल रविवार देर रात तक आलाधिकारियों ने संजीव को हिरासत में लेकर पूछे। अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि फौजी संजीव छात्रा को उसका खुद का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अन्य लड़कियों की वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। सभी सवालों के जवाब फौजी संजीव से होने वाली पूछताछ के बाद साफ हो पाएंगे। पुलिस की यह भी जानने की कोशिश होगी कि लड़कियों के अश्लील वीडियो निकालकर संजीव इसकी आड़ में कोई सेक्स रैकेट तो नहीं चला रहा। 

कमाई का जरिया तो नहीं अश्लील वीडियो 
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया और गूगल जैसी साइट पर अक्सर अश्लील वीडियो को लेकर अलग-अलग बातें सुनने को मिलती रहती हैं। आए दिन कोई न कोई अश्लील वीडियो से जुड़ा मामला सामने आता रहता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अश्लील वीडियो को अपनी कमाई का जरिया समझते हैं और ऐसी लड़कियों के अश्लील वीडियो के सहारे सेक्स रैकेट जैसे कारोबार चलाते हैं।

तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल आने के निर्देश 
वीडियो कांड के बाद प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी को सात दिन के लिए बंद कर दिया था। वहीं, सात दिनों की अवधि खत्म होने के बाद सोमवार से प्रबंधन ने विद्यार्थियों को हॉस्टल में वापस आने के मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले यूनिवर्सिटी ने सभी स्ट्रीम के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को बुलाया है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य क्लासों के विद्यार्थियों को मैसेज भेजकर बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed