{"_id":"56fd38b14f1c1b792cf00105","slug":"mobile-food-testing-laboratory-food-testing-laboratory-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को आज मिलेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को आज मिलेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की पहली मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी चंडीगढ़ के प्रशासक व हरियाणा-पंजाब के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा राज भवन में शुक्रवार को लॉन्च करेंगे। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड लेबोरेटरी में लोग दूध, पनीर, दाल सहित एक दर्जन से ज्यादा खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेंगे।
इसके लिए ग्राहकों को सिर्फ 30 रुपये देने होंगे। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक यह शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होगी। सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक कोई भी व्यक्ति 30 रुपये देकर अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकता है।
सैंपल देने के पांच से दस मिनट के भीतर टेस्टिंग रिपोर्ट भी मिल जाएगी। फिलहाल उत्तर भारत में ऐसी कोई लैब नहीं है। मोहाली में कुछ मोबाइल लैब हैं, जो सिर्फ दूध की जांच करती हैं।
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी के डेजिग्नेटेड ऑफिसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद मोबाइल लैब सोमवार को सेक्टर 22 के अस्पताल में, मंगलवार को सेक्टर 8 की डिस्पेंसरी में, बुधवार को सेक्टर 40 की डिस्पेंसरी में, वीरवार को सेक्टर 45 के अस्पताल व शुक्रवार को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में खड़ी होगी।
टेस्टिंग के अलावा यहां असली और नकली खाद्य पदार्थ रखे जाएंगे, जिससे लोगों को बताया जाएगा कि असली और नकली में क्या फर्क है। ताकि सामान खरीदते वक्त लोग जागरूक हो सकेंगे और असली व नकली में फर्क पहचान सकें।