फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLAs will get Rs 20 crore for development works

Chandigarh News: विकास कायों के लिए विधायकों को मिलेंगे 20-20 करोड़ रुपये

Fri, 28 Jun 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
MLAs will get Rs 20 crore for development works
मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दल की बैठक में किया एलान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विधायकों को अपने हलके में विकास कार्य करवाने के लिए 20-20 करोड़ की राशि देने का फैसला किया है। उन्होंने विधायकों से कहा कि वह अपने क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द भिजवाएं, ताकि विकास कार्य जल्द करवाया जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से कहा है कि वह उपायुक्त से मिलकर जनता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर करवाएं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी विकास कार्यों को करने में कोताही बरत रहे हैं तो उसकी भी जानकारी उन्हें भिजवाएं। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने 29 को पंचकूला में आयोजित होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही लोगों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। विधायक जगदीश नायर ने बताया कि सीएम ने यह भी कहा कि वह दो जुलाई को सरपंचों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में इसके लिए एक बड़ा आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा


कि सरपंचों के मान-सम्मान के लिए सीएम सैनी प्रतिबद्ध हैं।

पंचकूला में 4500 पदाधिकारी जुटेंगे, जीत के लिए बनेगी रणनीति
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखने 29 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला आ रहे हैं। इस बैठक 4500 के लगभग कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो सत्र होंगे। दूसरे सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक से पहले 28 जून को सायं 5 बजे पार्टी कार्यालय पंचकमल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सतीश नांदल और सौदान सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे। 29 जून को विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के मल्टीपपर्ज हॉल में होगी। पहला सत्र 11 से 1 बजे तक होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर एक से सांय 5 बजे तक होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी, बीडीसी सदस्य, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी शामिल होंगे। विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक के लिए 25 विभागों का गठन करके जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। वहीं, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ ने पंचकमल में 90 की 90 विधानसभाओं से आए बूथ स्तर (बीएलए-1) कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed