फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA reached government offices, 10-12 workers found absent

Chandigarh News: सरकारी कार्यालयों में पहुंचे विधायक, 10-12 कर्मी मिले गैर-हाजिर

Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
MLA reached government offices, 10-12 workers found absent
डेराबस्सी। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों व अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायत पर क्षेत्र विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने चेकिंग की। वह सुबह करीब आठ बजे बीडीपीओ कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय डेराबस्सी में पहुंचे। इस दौरान 10-12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। देरी से आने वाले कर्मचारियों को लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा। इसके बाद विधायक रंधावा ने आम आदमी क्लीनिक सैदपुरा में जांच की जहां उन्होंने इलाज के लिए आए मरीजों से बात की और उनका हाल जाना। उन्होंने डॉ. अंकिता के ड्यूटी समय से 35 मिनट देरी से क्लीनिक आने की सूचना सिविल सर्जन को दी गई ताकि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आम आदमी क्लीनिक मीरपुर और सरकारी कॉलेज की जांच पर संतोष व्यक्त किया। जहां सभी कर्मचारी समय पर और अच्छे तरीके से अपनी ड्यूटी करते नजर आए।
विज्ञापन

सभी को समय से उपस्थिति रहने के दिए निर्देश
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में हर हाल में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि लोगों का कार्य सुचारू रूप से हो सके आज के बाद देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed