{"_id":"62220d8e58f098753e44a4eb","slug":"mla-neeraj-sharma-objected-to-non-receipt-of-answer-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: हिंदी में जवाब नहीं मिलने पर नीरज शर्मा की आपत्ति, अभय यादव ने उड़ाया मजाक, स्पीकर ने पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget Session: हिंदी में जवाब नहीं मिलने पर नीरज शर्मा की आपत्ति, अभय यादव ने उड़ाया मजाक, स्पीकर ने पढ़ाया पाठ
Fri, 04 Mar 2022 06:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:35 PM IST
सार
खनन मंत्री ने बताया कि इस योजना के अनुसार अब तक अधिसूचित कुल 171 मामलों की जांच की गई जिसमें कुल बकाया राशि 823.96 करोड़ है। योजना के तहत गणना अनुसार बकाया देय राशि घट कर 150.45 करोड़ रह गई है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सवाल का जवाब अंग्रेजी में देने पर आपत्ति जताई। अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से शर्मा ने कहा कि हिंदी में जवाब नहीं दिया गया, ये गलत है। इस पर नांगल चौधरी से भाजपा के विधायक अभय सिंह यादव ने बीच में टोकते हुए कहा कि कहीं पंडित जी संस्कृत में ना मांगने लग जाए जवाब। तुरंत अध्यक्ष ने यादव को रोकते हुए कहा कि इसे मजाक न समझें, ये गंभीर मामला है। इनको हिंदी में जवाब मिलना चाहिए था। इसके बाद यादव चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
नीरज शर्मा ने सवाल किया था कि खनन के ठेकेदारों से बकाया राशि नहीं वसूलकर उनको छूट दी जा रही है। जबाव में खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि सरकार ने विवादों का समाधान करने हेतु ‘एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस)’ तैयार की है। इसके तहत, अब तक 168 मामलों की जांच की जा चुकी है और निपटान हेतु 15 मार्च, 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
अब तक 168 मामलों की जांच की गई है, जिसमें कुल बकाया राशि 811.91 करोड़ रुपये बनती है। ओटीएस योजना के तहत बकाया देय राशि को घटाकर 148.59 करोड़ रुपये है, जिसमें 158 खनिकों द्वारा कुल राशि 37.39 करोड़ रुपये पहले ही जमा करवा कर 379.14 करोड़ रुपये की कुल बकाया राशि का निपटान किया जा चुका है। इसके इलावा, 3 खनिकों द्वारा स्वत: ही 1.86 करोड़ जमा करवाकर 12.05 करोड़ रुपये की लंबित बकाया राशि का निपटान किया है।
विज्ञापन
खनन मंत्री ने बताया कि इस योजना के अनुसार अब तक अधिसूचित कुल 171 मामलों की जांच की गई जिसमें कुल बकाया राशि 823.96 करोड़ है। योजना के तहत गणना अनुसार बकाया देय राशि घट कर 150.45 करोड़ रह गई है। इसमें कुल 391.19 करोड़ की राशि का निपटान करते हुए कुल 39.25 करोड़ ओटीएस योजना के तहत 161 खनिकों से वसूल की जा चुकी है।