फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Neena Mittal did surprise inspection of Civil Hospital in Rajpura

एक्शन में आप विधायक: नीना मित्तल ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, फिरोजपुर में समय पर स्कूल पहुंचे शिक्षक

Tue, 15 Mar 2022 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 06:05 PM IST
सार

नीना मित्तल ने कहा कि बहुत ही दुख से कहना पड़ता है कि सिविल अस्पताल में मरीजों का बहुत बुरा हाल है जो हम सुनते आ रहे थे कि राजपुरा अस्पताल का नाम बदलकर रेफर अस्पताल किया जाए। आज देखकर मुझे यकीन हो गया।

विज्ञापन
MLA Neena Mittal did surprise inspection of Civil Hospital in Rajpura
सिविल अस्पताल में मरीज का हाल जानतीं विधायक नीना मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक एक्शन मोड पर आ चुके हैं। मंगलवार को राजपुरा से नव निर्वाचित विधायक नीना मित्तल ने अपने समर्थकों समेत एपी जैन सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही सारे स्टाफ में भगदड़ मच गई। सफेद कोट में एसएमओ, डॉक्टर व स्टाफ उनके पास पहुंचे और अस्पताल की खूबियां बताने लगे। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था के साथ उसे संवारने लगे। 

विज्ञापन


नीना मित्तल ने चाय पीये बगैर अस्पताल का दौरा शुरू कर दिया। उन्होंने ओपीडी, लैब, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थियेटर के बाद महिला और पुरुष वार्ड में मरीजों का हाल-चाल जाना। वार्ड के बाहर महिला मरीज के सास-ससुर ने एसएमओ के सामने नीना मित्तल को बताया कि अपनी बहू को अस्पताल में डिलीवरी के लिए दाखिल करवाया है लेकिन कोई डॉक्टर उसका हालचाल जानने नहीं आया और हमें कहा गया है कि आप अपने मरीज को किसी और अस्पताल में लेकर जाओ क्योंकि गायनी की डॉक्टर नहीं हैं और हमको धक्के मारकर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन


एसएमओ जगपालइन्द्र सिंह ने बताया कि बहुत प्यार से मरीज के परिजनों को बताया गया था कि हमारे पास गायनी डॉक्टर के अलावा स्टाफ है। डिलीवरी करवा देते हैं, अगर कुछ दिक्कत आती है तो आप जिम्मेदार होंगे। इसके साथ महिला का इलाज किया जा रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल में मौजूद कई और मरीजों ने अस्पताल में मरीजों का सामान चोरी होने के अलावा अस्पताल की कमियों और आ रही दिक्कतों के बारे में विधायक को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती हैं नीना मित्तल
नीना मित्तल ने कहा कि बहुत ही दुख से कहना पड़ता है कि सिविल अस्पताल में मरीजों का बहुत बुरा हाल है जो हम सुनते आ रहे थे कि राजपुरा अस्पताल का नाम बदलकर रेफर अस्पताल किया जाए। आज देखकर मुझे यकीन हो गया। उन्होंने सिविल अस्पताल के स्टाफ व मरीजों के परिजनों को विश्वास दिलवाया कि एक महीने के अंदर अस्पताल का कायाकल्प कर दिया जाएगा। सिविल अस्पताल में हर जरूरी चीज मुहैया करवाई जाएगी। 

अधिकारी व शिक्षक समय पर, स्कूलों में सफाई पर ध्यान  
फिरोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारी समय पर दफ्तर व सरकारी स्कूलों के शिक्षक स्कूल पहुंचने लगे हैं। यही नहीं अब स्कूलों में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आप के कई विधायकों ने सरकारी स्कूलों का औचक दौरा किया और उन्हें बहुत खामियां मिलीं। सिर्फ स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी समस्याएं बताईं और स्कूल में किस चीज की जरूरत है उस संबंध में विधायकों को अवगत करवाया। 

फिरोजपुर देहात हलके के कई स्कूलों में पूरा स्टाफ भी नहीं है। गांव महालम स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक मौजूद रहे। यहां शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की इमारत बहुत खस्ता है। सफाई सेवक व चपरासी तक नहीं हैं। आप सरकार आई है शायद स्कूलों का सुधार हो सके।

मल्लांवाला के गांव लोहके कलां के सरकारी स्कूल में स्टाफ पूरा था। स्कूल में सफाई भी थी। इसी तरह सिविल अस्पताल फिरोजपुर में डॉक्टर अपने रूम में बैठे मरीजों की जांच करते दिखे। अस्पताल परिसर में सीवरेज के गंदे पानी से सड़क तालाब में तब्दील थी। वहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही थी। मरीज तरसेम लाल निवासी बस्ती भट्टियां वाली ने बताया कि वह दवा लेने आया है। सीवरेज के गंदे पानी से बहुत बदबू आ रही है। मच्छर भी बहुत हैं। इससे बीमारी और फैलने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि आप के विधायक स्कूलों, अस्पतालों व अन्य दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अब अधिकारी व मुलाजिम सतर्क हो चुके हैं और वह समय पर दफ्तर पहुंच रहे हैं। यही नहीं जो भी व्यक्ति कामकाज के लिए आता है, उससे बहुत अच्छा व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed