फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Balraj Kundu withdraw support from Haryana government

विधायक बलराज कूंडू ने राज्यपाल और स्पीकर को सौंपा पत्र, सरकार से समर्थन लिया वापस

Sat, 29 Feb 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Balraj Kundu withdraw support from Haryana government
बलराज कूंडू, सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो

महम के विधायक बलराज कुंडू ने शुक्रवार को राज्यपाल और सदन में विधानसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर गठबंधन सरकार ने अपना औपचारिक समर्थन वापस ले लिया। इस दौरान कुंडू ने पत्र में अपना दर्द भी व्यक्त किया। विधायक कुंडू ने कहा कि वे ईमानदार नेता है, जिन्हें जनता ने चुना है। लेकिन मैं कभी भ्रष्टाचार को समर्थन नहीं दे सकता। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो टूक कहा कि बलराज कुंडू की मर्जी है, वे जैसा चाहें वे कर सकते हैं।

विज्ञापन


पत्र में विधायक कुंडू ने अपना दुखड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदार सरकार और मुख्यमंत्री का साथ दिया था। वे यह मानते थे कि सीएम ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हीं के अनुरूप मैंने प्रदेश के दो बड़े घोटालों का पर्दाफाश करते हुए सीएम मनोहर लाल को इन घोटालों के सुबूत भी सौंपे थे। इन घोटालों में सहकारिता विभाग का 3300 करोड़ और शहरी स्थानीय निकाय विभाग का 1500 करोड़ के राजस्व नुकसान संबंधी कथित घोटाला शामिल है।
विज्ञापन


कूंडू ने कहा कि उन्हें उस वक्त बहुत धक्का लगा, जब 27 फरवरी को सीएम मनोहर लाल ने सदन में घोटाला करने वाले लोगों को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने सदन में साफ कहा कि वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को क्लीन चिट देते हैं। इस बात से उन्हें बहुत दुख लगा। जबकि उन्होंने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ सारे सुबूत सीएम को सौंपे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे तो यही चाहते थे कि इस मामले में सीएम ईमानदार अफसरों की एसआईटी गठित करे और मामले की जांच करवाए। अगर घोटाला साबित नहीं होता, तो वे विधायक पद से इस्तीफा देने को भी तैयार थे। कुंडू के अनुसार मगर सीएम ने ऐसा नहीं किया, जिस पर उन्हें सरकार से अपना गठबंधन लेने का ये निर्णय लेना पड़ा। सरकार यदि ऐसे भ्रष्टाचार अजगर पालेगी, तो वे ऐसी सरकार को कतई समर्थन नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed