वॉट्सएप पर डेरामुखी की फोटो के नीचे अपशब्द
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत सिंह की फोटो वाट्स एप पर डाल कर एक युवक ने नीचे अपशब्द लिख दिए। इस घटना से आहत डेरा के एक श्रद्धालु ने कीर्ति नगर चौकी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक का नाम गुरप्रीत बताया जा रहा है। उसके खिलाफ डेरा मुखी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
व्हाट्स ऐप भेज दी फोटो
जानकारी के अनुसार कल्यान नगर निवासी डेरा प्रेमी लाल चंद ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि कंगनपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपने मोबाइल से उसके मोबाइल नंबर पर वॉट्स एप के माध्यम से फोटो भेजी जिसमें डेरा सच्चा सौदा संत गुरमीत सिंह की फोटो के साथ सिख समुदाय के लोग खडे़ हैं और नीचे अपशब्द लिखे हुए हैं।
चौकी प्रभारी राम निवास ने बताया कि लाल चंद का कहना है कि उसने डेरा का नाम लिया हुआ है और इस घटना से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।