फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission 'Laal Lakir' to be launched soon in Punjab

कैप्टन अमरिंदर ने किया एलान, पंजाब में जल्द शुरू किया जाएगा मिशन ‘लाल लकीर’ 

Sun, 18 Oct 2020 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mission 'Laal Lakir' to be launched soon in Punjab
captain amrinder singh - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के साथ मिलकर यह संकल्प लिया कि किसान विरोधी काले खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा। इन कानूनों पर सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में गहराई से बहस की जाएगी ताकि इन कानूनों के किसानों पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों का ठोस रूप में मुकाबला किया जाए। कैप्टन ने यह एलान भी किया कि लंबे समय से लाल डोरे की जमीन में रहते आ रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से जल्द ही मिशन ‘लाल लकीर’ शुरू किया जाएगा और लाल डोरे से बाहर बसे लोगों को उनकी मलकीयत वाली रिहायशी संपत्तियों के लिए ‘सनद’/प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से इन काले कानूनों का मुकाबला करने और पंजाब की किसानी के हितों की रक्षा करने के लिए सभी जरुरी कदम उठाए जाएंगे और उनके शेष जीवन का हर दिन पंजाब के पुनर्जीवन को समर्पित होगा। उन्होंने एलान किया कि जितना समय मेरे पास बचा है, मैं किसानों और राज्य के प्रत्येक दूसरे वर्ग के लोगों के लिए लड़ता रहूंगा। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ विशेष सत्र का राहुल गांधी ने किया स्वागत  
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संसद में किसानों की आवाज को दबा दिया गया था, लेकिन अब यह आवाज पंजाब विधानसभा और मुल्क के हर हिस्से में तब तक गूंजेगी जब तक केंद्र सरकार इन खेती कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर नहीं हो जाती। यदि यह कानून किसानों के हित में थे तो फिर केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में इन पर बहस की इजाजत क्यों नहीं दी?
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल डोरे के बाहर बसी आबादी का बनेगा मानचित्र
उल्लेखनीय है कि सूबे में लाल डोरे से बाहर बसी आबादी को लेकर राज्य सरकार ने इस साल जुलाई माह में स्वामित्व नामक योजना का एलान किया था, जिसके तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में लाल डोरे के बाहर आबादी वाले क्षेत्र का ड्रोन आधारित मानचित्र तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर लाल डोरा क्षेत्र में सभी संपत्तियों की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी। 

राज्य सरकार इस कार्य के लिए सर्वे आफ इंडिया और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय का सहयोग लेगी। इस मामले में पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और सर्वे आफ इंडिया के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का कहना है कि इससे लाल डोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के स्वामित्व के अधिकार देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed