फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission: last day of application for child admission

जल्द भरें आवेदन, नौनिहाल के दाखिले का आज अंतिम मौका

Fri, 18 Dec 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Dec 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
mission admission: last day of application for child admission

शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले से पहले आवेदन के लिए मारामारी जारी है। वीरवार को आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले अभिभावकों का ठंड में भी जमकर पसीना निकला।

विज्ञापन


दो घंटे पहले ही स्कूल के बाहर लाइनों में लगे अभिभावकों को 2 से 3 घंटे तक आवेदन फार्म जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ा। सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय से लेकर सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट, सेंट जॉन्स और सेक्रेड हार्ट के बाहर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी थी।
विज्ञापन


कॉन्वेंट स्कूलों ने तो आवेदन फार्म जमा करने के लिए 1 घंटे तक का समय दिया था। देरी से आने वाले अभिभावकों को शुक्रवार को आने के लिए कह दिया गया। वीरवार को सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 700 से अधिक फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार तक 500 से अधिक फार्म पहुंचे चुके हैं। वीरवार को 100 से 110 फार्म जमा किए गए हैं। उधर, सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट में 750 और सेंट ऐंस में 1200 से अधिक फार्म जमा हो चुके हैं।
 
आज आवेदन का आखिरी दिन
नर्सरी या केजी क्लास में दाखिले के लिए यूटी प्रशासन ने सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 18 दिसंबर तक आवेदन फार्म लेने के आदेश दिए हैं। सभी स्कूलों में शुक्रवार को आवेदन फार्म जमा करने का अंतिम दिन है।

शहर के सरकारी स्कूलों में भी शुक्रवार को आवेदन फार्म लेने का अंतिम दिन है, लेकिन सीटों के मुकाबले कम आवेदन आने पर कई सरकारी स्कूल बाद में भी आवेदन स्वीकार करेंगे।

भवन विद्यालय में टूटा रिकार्ड,1750 आवेदन
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए आवेदन का पिछला रिकार्ड टूट गया है। वीरवार तक स्कूल में 1750 के करीब आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। शुक्रवार को भी 250 से 300 आवेदन और जमा होने की उम्मीद है। भवन में जनरल कोटे के तहत इस बार करीब 50 सीटों पर ही लकी ड्रा होने की उम्मीद है।


विवेक में 600 आवेदन, प्वाइंट सिस्टम से दाखिला

सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में नर्सरी की 65 सीटों के लिए 450 से अधिक आवेदन आए हैं। चेयरमैन एचएस मामिक ने बताया कि प्ले क्लास की 25 सीटों के लिए 150 से अधिक आवेदन आए हैं। मामिक के अनुसार दाखिला प्वाइंट्स सिस्टम के तहत होगा। जनवरी में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed