फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission 2024 meeting of Haryana BJP today

Haryana: भाजपा की मिशन 2024 की बैठक आज, सीएम व प्रभारी रहेंगे मौजूद

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
सार

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा व रणनीति तैयार होगी। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके सफल आयोजन का जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है। 

विज्ञापन
Mission 2024 meeting of Haryana BJP today
पत्रकारों को संबोधित करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : twitter

विस्तार

मिशन 2024 को फतह करने में जुटी भाजपा अपनी तैयरियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी की ओर से बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को हिसार में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में सभी 311 मंडल अध्यक्ष और 22 जिलों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से शामिल होंगी।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बैठक में आगामी महीनों में चलने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व रणनीति को फाइनल किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके सफल आयोजन का जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है। इसके अलावा सांसदों के मिलन समारोह कार्यक्रमों की भी समीक्षा होगी। हर सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करनी है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में पन्ना सम्मेलनों पर भी चर्चा होगी। पार्टी ने 31 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में पन्ना सम्मेलनों का लक्ष्य रखा है। 23 जुलाई को 6 पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन होगा। सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांपला और महेंद्रगढ़ में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, हथीन, होड़ल और पटौदी में प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने बताया कि इस बैठक के जरिये यह भी लोगों को बताया जाएगा कि अब उन्हें पब्लिक से दूर नहीं रहना। हर किसी से कनेक्ट बनाकर रखना है। भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन पूरे होने के बाद प्रदेश में पार्टी की पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी हो जाएगी, जिनसें पार्टी सीधे तौर पर कनेक्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed