फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mission 2024: BJP will declare Haryana candidates on on 9th or 10th March

Mission 2024: हरियाणा के उम्मीदवारों पर 8 को मंथन करेगी भाजपा, 9 या 10 को घोषित हो सकते हैं प्रत्याशी

Tue, 05 Mar 2024 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 08:20 AM IST
सार

केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों का नाम फाइनल करते वक्त आंतरिक व नमो एप पर सर्वे, जातीय समीकरण और जिताऊ छवि के पैमाने पर परखेगी। जिस तरह से पहली सूची जारी होने के बाद कुछ उम्मीदवारों के नाम पर सवाल खड़े हुए हैं, ऐसे में पार्टी दूसरी सूची में उम्मीदवारों की बेदाग छवि पर भी ध्यान देगी। 

विज्ञापन
Mission 2024: BJP will declare Haryana candidates on on 9th or 10th March
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 8 मार्च को हो सकती है। बैठक में कई प्रदेशों के उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों का दावा है कि चुनाव समिति की इस बैठक में हरियाणा के उम्मीदवारों पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो 9 या 10 मार्च को जारी सूची में हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम भी हो सकते हैं। इससे उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछली बैठक के बाद आई पहली सूची में पार्टी ने 33 मौजूदा सांसदों के टिकट पर कैंची चला दी थी। हरियाणा में भी ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कुछ सांसदों की जगह पार्टी नए चेहरे उतार सकती है। हालांकि हरियाणा भाजपा की ओर से सभी दस सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम का पैनल बनाकर भेजा जा चुका है। पैनल में लोकसभा सीटों के लिए मौजूदा सांसदों के साथ क्षेत्र के सभी कद्दावर नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों का नाम फाइनल करते वक्त आंतरिक व नमो एप पर सर्वे, जातीय समीकरण और जिताऊ छवि के पैमाने पर परखेगी। जिस तरह से पहली सूची जारी होने के बाद कुछ उम्मीदवारों के नाम पर सवाल खड़े हुए हैं, ऐसे में पार्टी दूसरी सूची में उम्मीदवारों की बेदाग छवि पर भी ध्यान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक से गैरजाट नया चेहरा उतार सकती है भाजपा 
अंबाला:
इस सीट पर सबसे ऊपर नाम दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम चल रहा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा का नाम शामिल है।
कुरुक्षेत्र: यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा सांसद नायब सिंह सैनी का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि यहां से पूर्व महामंत्री डॉ. पवन सैनी का भी नाम चर्चा में है।
करनाल: इस सीट पर करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया का नाम काफी मजबूती से चल रहा है। वह सीएम मनोहरलाल के काफी करीबी हैं। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, विधायक हरविंद्र कल्याण का भी नाम शामिल है।
सोनीपत: इस सीट पर नया चेहरा देखने को मिल सकता है। पैनल में मौजूदा सांसद रमेश कौशिक के अलावा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, पहलवान योगेश्वर दत्त और तीर्थ राणा का नाम चल रहा है।
रोहतक: यह सीट भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी किसी गैरजाट के नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस सीट पर मौजूदा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और इनेलो से भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल का नाम शामिल हैं।
भिवानी-महेंद्रगढ़ : पैनल के मुताबिक मुख्य दावेदारों में मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद डाॅ. सुधा यादव और नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव का नाम शामिल है।
फरीदाबाद : फरीदाबाद लोकसभा सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अलावा पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का नाम सबसे मजबूत स्थिति में है। वहीं, तिगांव विधायक राजेश नागर ने भी दावेदारी जताई है।
गुरुग्राम : गुरुग्राम से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का नाम सबसे मजबूत दावेदारों के रूप में शामिल है। पैनल में डाॅ. सुधा यादव और पूर्व मंत्री राव नरबीर के नाम शामिल हैं।

सिरसा : यहां से सांसद सुनीता दुग्गल के साथ पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, पूर्व एडीजीपी वी कामराजा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह और अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रवींद्र बलियाला का नाम पैनल में शामिल किया गया है।
हिसार: हिसार लोकसभा सीट के लिए मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह के अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed