फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   missing girl found from haridwar, girl was kidnapped by boy, nikah

यूपी तक तलाशती रही पुलिस, पिंजौर में अगवा युवती ने धर्म बदलकर किया निकाह, हरिद्वार में मिली

Sat, 06 Jul 2019 03:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jul 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
missing girl found from haridwar, girl was kidnapped by boy, nikah
फाइल फोटो
एक संगठन के कार्यकर्ता की बेटी को समुदाय विशेष के युवक द्वारा अगवा करने के मामले में नया मोड़ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले परिजनों द्वारा आरोपी युवक से छुड़ाई गई युवती को पौंटासाहिब में किसी रिश्तेदारी में रखा हुआ था, लेकिन वहां से भी युवती फरार हो गई थी। वह आरोपी युवक के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बिहारीगढ़ स्थित एक मस्जिद में छिपी हुई थी। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के साथ वहां पर दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से युवती को बरामद कर हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस अभी युवती के बरामद होने की पुष्टि नहीं कर रही है। पंचकूला स्थित एक मदरसे में निकाह करने के बाद बीती 17 जून को जब युवती व आरोपी युवक सुरक्षा याचिका की सुनवाई के लिए कोर्ट में जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने युवती को आरोपी युवक से छुड़ा लिया था। आरोप था कि युवक से मारपीट कर युवती को परिजन साथ ले गए थे। इस संबंध में न तो परिजन बात करने को तैयार थे और न ही पुलिस के पास युवती के बारे में कोई जानकारी थी।
विज्ञापन


पुलिस भी युवती के बारे में कोई जानकारी होने से मना कर रही थी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवती को पौंटासाहिब में स्थित किसी रिश्तेदारी में रखा हुआ था। इसका पता आरोपी युवक को भी चल गया। बताया जाता है कि दो दिन पहले युवती वहां से भी फरार हो गई और वह बिहारीगढ़ चली गई। यहां उसे एक मस्जिद में छिपाया हुआ था। परिजनों को पता चला तो वे शुक्रवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां केवल युवती ही मिली, जबकि आरोपी युवक कहीं छिप गया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने युवती को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला

दस जून की सुबह करीब आठ बजे समुदाय विशेष का एक युवक एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी ने साजिश के तहत उसकी बेटी को अगवा कर लिया। आरोपी घर से छह-सात तोले सोने के गहने व 40-50 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गया।

इस साजिश में आरोपी युवक की बहन व उसके साथियों समेत कई लोगों का हाथ बताया गया। साजिश के तहत आरोपी लड़की को अगवा करने के बाद पिंजौर स्थित मदरसे में ले गया। जहां काजी व मौलवी के साथ मिलकर पहले लड़की का नाम बदला। इसके बाद समुदाय विशेष के मौजिज लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया। 12 जून को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा लड़की की तरफ से हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका अर्जी लगाई गई।

17 को याचिका अर्जी पर सुनवाई के लिए जब युवक व युवती हाईकोर्ट जा रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट कर युवती को छुड़ा लिया। कोर्ट में युवती के न पहुंचने पर उसकी याचिका का रद्द कर दिया गया। इसके बाद युवक ने कोर्ट में उसकी पत्नी को अगवा करने के मामले में याचिका दायर की है। एक जुलाई को कोर्ट ने इस मामले में नौ अगस्त की तारीख दी हुई थी।

अभी इस बारे में पुख्ता तौर पर उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है। सुना जा रहा है कि ऐसा कुछ हुआ है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। हम मामले की जांच में लगे हुए हैं।
- आशीष चौधरी, डीएसपी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed