फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   missing child met to family due to Whatsapp

व्हाट्सएप ने लापता बच्ची को परिवार से मिलाया

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
missing child met to family due to Whatsapp

व्हाट्सएप ने सात साल की लापता बच्ची को अपने परिवार से मिला दिया। बच्ची के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद मनीमाजरा थाना प्रभारी ने व्हाट्सएप के जरिए चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब पुलिस के सभी थाना प्रभारियों को मैसेज व फोटो भेजे।

विज्ञापन


इसी आधार पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे लापता हुई बच्ची शनिवार शाम पांच बजे बलटाना पुलिस के पास मिल गई। हालांकि, मनीमाजरा पुलिस ने शुक्रवार रात को ही बच्ची के अगवा होने का मामला दर्ज कर लिया था। वह मौली के रहने वाले जगन्नाथ की बेटी है।
विज्ञापन


मौली गांव के सरपंच हरविंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्ची शुक्रवार रात को नौ बजे से लापता थी। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ अता-पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस का इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची का फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजा

missing child met to family due to Whatsapp

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने दिन में आसपास के एरिया में पड़ताल की तो पता चला कि रायपुराकलां के रहने वाले युवक सूरजपाल ने उस बच्ची को देखा है। इसके बाद सूरज को खोजा गया। उसने बताया कि रात को उसने बच्ची को एक महिला के साथ बलटाना के गंदे नाले के पास रोते हुए देखा था।

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि इतनी सूचना मिलने के बाद उन्होंने आसपास के सभी थानों के प्रभारियों को बच्ची का फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजा। इसके बाद बलटाना के एसएचओ दीपइंद्र ने मैसेज कर बच्ची के मिलने की सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची को किसी परिवार के घर में रातभर रखा और शनिवार शाम मनीमाजरा पुलिस उसे ले आई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed