{"_id":"88aba28bd01c284e06caa56f5fdcecf7","slug":"miss-india-contest-auditions-in-chandigarh-on-2-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मिस इंडिया के ऑडिशन 2 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मिस इंडिया के ऑडिशन 2 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भी मिस इंडिया बन सकती हैं। फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन दो दिसंबर को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित पार्क प्लाजा में होंगे। चंडीगढ़ में होने वाले ऑडिशन के माध्यम से मुंबई का टिकट भी मिल सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए एंट्री की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए आपको अपनी प्रोफाइल के साथ फोटोग्राफ भेजनी होगी।
सिटी ब्यूटीफुल में है क्रेज
चंडीगढ़ में मिस इंडिया के ऑडिशन के लिए खूब क्रेज है। चंडीगढ़ की वान्या मिश्रा, कंगना राणावत, पूनम ढिल्लों ने पहले ही ब्यूटी कंपटीशन में चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
शहर के कालेजों में उत्साह
चंडीगढ़ के कई कालेजों की लड़कियां इसके लिए उत्साहित हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली गुरवीन ने कहा कि मिस इंडिया में भाग लेने के लिए वह आवेदन करेंगी। सेक्टर-32 की रहने वाली चांदनी ने कहा कि यह कंपटीशन है और उसमें वह अवश्य भाग लेंगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ऑडिशन
दिन: मंगलवार (दो दिसंबर 2014)
वेन्यू: होटल पार्क प्लाजा, ब्लॉक नंबर-10 सेक्टर-17 ए
ये हैं पात्र
आयु: 18 से 25 आयु वर्ग (31 दिसंबर 2015 को)
स्टेटस: सिंगल, अविवाहित
हाइट: बिना हील के पांच फुट छह इंच
नार्थ जोन में जन्म: जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल, उत्तरांचल और नई दिल्ली