फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with teenager of bangladesh in Delhi

पानीपतः बांग्लादेश की किशोरी को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे दिया था झांसा

Thu, 09 May 2019 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with teenager of bangladesh in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

बांग्लादेश की किशोरी को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह की एक महिला को तहसील कैंप चौकी टीम ने दिल्ली स्थित रोहिणी के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने आरोपी महिला को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी महिला से ऐसे अन्य मामलों और वारदात के बारे में जानने के प्रयास करेगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 मई की रात को पुलिस ने पानीपत के दो आरोपियों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश कर उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। उन्हीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी महिला व महिला के पति ने धकेला था किशोरी को देह व्यापार में 
पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया था कि वह मूलरूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। उसके परिवार की आर्थिक तंगी के कारण वह एक ढाबे पर काम करने लगी। ढाबे में काम करने के दौरान उसकी संदीप निवासी दिल्ली के साथ दोस्ती हो गई। वह किशोरी को शादी करने व उसका ब्यूटी पार्लर का काम करवाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप किशोरी को रिठाला ले आया, जहां उसने किशोरी को 3 दिन अपने साथ रखा व उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद संदीप ने राहुल दादा नामक व्यक्ति को उसका दोस्त बताया और उसके घर पर रहने के लिए किशोरी को विवश किया। गौरतलब है कि राहुल शादीशुदा है। राहुल और उसकी पत्नी खुशी ने किशोरी को देह-व्यापार करने और पैसे कमाने के बारे में कहा।

किशोरी को दंपती ने जबरदस्ती देह-व्यापार करने को विवश किया। राहुल किशोरी को 4 मई को अपनी गाड़ी में बैठा कर दिल्ली से पानीपत ले आया। साथ ही राहुल ने किशोरी को एक मोबाइल फोन दे दिया और लगातार उससे बात करने के बारे में कहा। दिल्ली से पानीपत के रास्ते राहुल ने किशोरी को बताया कि उसे पानीपत में उसका दोस्त अजय व मन्नू शर्मा के पास जाना है।

पानीपत पहुंचने पर मन्नू किशोरी को बस स्टैंड लेने आया। वो उसकी बाइक पर किशोरी को बैठा कर आरोपी अजय के पास ले गया। जहां अजय ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मन्नू शर्मा व अजय को पुलिस ने 5 मई की रात को गिरफ्तार कर लिया। 5 दिन की रिमांड अवधि के दौरान दोनों की निशानदेही पर आरोपी राहुल की पत्नी खुशी को दिल्ली के रोहिणी से मंगलवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया गया। 

तीनों आरोपियों की निशानदेही पर देह-व्यापार से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ने लिए कई टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें निरंतर कई जगहों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में एएसआई सतीश व हेड कांस्टेबल महेश साथ रहे। - रेखा, तहसील कैंप चौकी प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed