{"_id":"6370e9f58acefa739818ff07","slug":"miscreants-wrote-separatist-slogans-on-the-wall-of-dera-radha-swami","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: डेरा राधा स्वामी की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, विदेश में बैठा आतंकी पन्नू रच रहा साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: डेरा राधा स्वामी की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, विदेश में बैठा आतंकी पन्नू रच रहा साजिश
Sun, 13 Nov 2022 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:32 PM IST
सार
आतंकी पन्नू ने संत गुरिंदर सिंह को चेतावनी दी है कि वह केंद्र सरकार का किसी भी तरह साथ न दे। वीडियो में पन्नू ने डेरा मुखी और डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की बात की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को डेरा ब्यास पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव लल्ले स्थित डेरा राधा स्वामी की दीवार पर लिखे राष्ट्र विरोधी नारे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कुछ दिन पूर्व ब्यास डेरे में डेरामुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से भड़का है। इसी बौखलाहट में रविवार को तलवंडी भाई के गांव लल्ले स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग घर की दीवार पर अलगाववादी नारे लिखवा डाले। यही नहीं इसका एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में पन्नू खुद बोल रहा है कि डेरामुखी मोदी से हाथ मिलाकर अच्छा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू बोल रहा है कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिखों ने तलवंडी भाई स्थित डेरा राधा स्वामी की दीवार पर अलगाववादी और देश विरोधी नारे लिखे हैं। डेरामुखी ढिल्लों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिला रहे हैं। पन्नू कहता है कि दूसरी तरफ पाकिस्तान सिखों के साथ है।
विज्ञापन
राधा स्वामी डेरे वाले पंजाब में रहकर सिखों के साथ धोखा कर रहे हैं। आतंकी पन्नू डेरामुखी और मोदी की मुलाकात से काफी भड़क चुका है, इसीलिए उसने अब अपना निशाना डेरे को बना लिया है। इसीलिए तलवंडी भाई स्थित डेरे की दीवार पर नारे लिखे हैं। इससे पूर्व पन्नू रेल मंडल फिरोजपुर कार्यालय की दीवार, मुदकी के चौक पर बने शहीदों के बुत्तों व अन्य जगहों पर नारे लिखवा चुका है।
विज्ञापन
पन्नू ने संत गुरिंदर सिंह को चेतावनी दी है कि वह केंद्र सरकार का किसी भी तरह साथ न दे। वीडियो में पन्नू ने डेरा मुखी और डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की बात की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को डेरा ब्यास पहुंचे थे।