फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Miscreants snatched mobile and cash from a person going to the market

Chandigarh News: बदमाशों ने बाजार जा रहे व्यक्ति से मोबाइल, नकदी छीनी

Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched mobile and cash from a person going to the market
चंडीगढ़। मलोया के बाजार में सामान लेने निकले ड्डडूमाजरा निवासी से तीन अज्ञात बदमाश मारपीट कर मोबाइल फोन, नकदी सहित गले से चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मलोया थाने में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, बुधवार की देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में डड्डूमाजरा निवासी रामचंद्र कुमार ने बताया कि 13 मई की शाम को वह पैदल बाजार जा रहा था। वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से तीन युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा 1500 रुपये और गले से चांदी की चेन तोड़ ले गए। उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। इसके आधार पर पुलिस ने ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मोहित निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी चंडीगढ़, आयुष उर्फ गोनी और अरुण निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed