थाने में भाजपा महिला वर्कर को थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-31 पुलिस थाने में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के एक महिला पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
मामले को शांत करवाने के लिए एएसपी उर्विजा गोयल मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस कर्मचारियों का आरोप है कि महिला कार्यकर्ता ने पहले हाथापाई शुरू की। इससे एक कर्मचारी की शर्ट का बटन भी टूट गया है। पुलिस के अनुसार, हल्लोमाजरा से एक युवती गायब हो गई है।
युवती के अभिभावकों ने महिला ललिता शर्मा पर शक जाहिर किया है। इसके बाद ललिता शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां पर हंगामा करने वाले एक अन्य गुट का यह भी आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने उनकी पार्टी और उनके नेताओं को लेकर भी अपशब्द कहे।
पूछताछ के लिए बुलाया गया था
भाजपा कार्यकर्ता ललिता शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक युवती के गायब होने पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया।
उसने बताया थाने में एएसआई गुरदीप सिंह ने कांस्टेबल वीणा को उसे थप्पड़ मारने के लिए कहा।
साथ ही अभद्रता भी की गई। ललित शर्मा ने बताया कि उसे युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, एएसआई गुरदीप सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है, जबकि महिला ने थाने में पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है।