फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mirror like glow on face is attracting girls, they are trying Korean beauty treatment

Chandigarh News: चेहरे को शीशे जैसी चमक युवतियों को कर रही आकर्षित, आजमा रहीं कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट

Fri, 19 Jan 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Mirror like glow on face is attracting girls, they are trying Korean beauty treatment
चंडीगढ़। चेहरे को शीशे जैसी चमक देने के लिए युवतियां कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट को आजमा रही हैं। ब्यूटी सर्विस में इस ट्रीटमेंट का चलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अब शादी और पार्टी में खुद को बाकियों से अलग दिखाने के लिए खासतौर पर इसकी डिमांड की जा रही है। सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि उसके परिवार के सदस्य भी इस ब्यूटी सर्विस से खुद को चमकदार रंगत दिलाने का प्रयास करने लगे हैं। लेकिन इस ब्यूटी ट्रीटमेंट को लेकर कुछ सावधानियां बरतनी भी बेहद जरूरी है अन्यथा त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट एक्सपर्ट अनु ने बताया कि यह एक परमानेंट ट्रीटमेंट है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह 20 से 30 साल पुराने पिगमेंटेशन का भी परमानेंट इलाज कर देता है। इससे बेबी ग्लो स्किन हो जाती है। अनु ने बताया कि लड़कियों की ही तरह लड़के भी इस ब्यूटी ट्रीटमेंट को ट्राई कर रहे हैं। इसके लिए त्वचा के अनुसार सिटिंग्स दिया जाता है। आमतौर पर तीन से चार सिटिंग्स में फायदा हो जाता है। अनु का कहना है कि सामान्य तौर पर फेशियल और मेकअप समय के साथ खत्म हो जाता है। वहीं, कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट एक परमानेंट चमक दे जाता है। इसमें दवाइयां का उपयोग किया जाता है। लेकिन इसे खाने की बजाय चेहरे पर अप्लाई किया जाता है। सामान्य तौर पर यह ट्रीटमेंट लेने के बाद आठ से 10 दिन तक धूप से बचाव करना जरूरी होता है।
विज्ञापन


इनसेट-

शारीरिक और मानसिक सेहत का भी रखें ध्यान

अनु का कहना है कि त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ ही शारीरिक और मानसिक सेहत का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान में हरी साग-सब्जियां व फल की मात्रा बढ़ाएं, भरपूर पानी पीएं और अच्छी नींद लें। क्योंकि जीवनशैली और आहार परिवर्तन के साथ त्वचा देखभाल व्यवस्था का पालन करके एक चमकदार चमक प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed