फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor raped, accused youth arrested

Chandigarh News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, accused youth arrested
चंडीगढ़। सेेक्टर-31 थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल फेस-1 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां सेे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने में पीड़िता अपनी सहेली के साथ थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हल्लोमाजरा के नजदीक राजकुमार नामक युवक से हुई। वह उन्हें इंडस्ट्रियल क्षेत्र फेस-1 स्थित अपने आफिस में ले गया। उसे वहां अपने साथी राहुल से मिलवाया। इन सभी ने रात को एक साथ खाना खाया। इसके बाद राहुल ने पीड़ित को अकेला पाकर छेड़खानी की और बाद में पीड़िता से जबरन दुष्कर्म किया। उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पहले तो पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन अब अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed