फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor migrant murdered in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में नाबालिग प्रवासी की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया

Mon, 25 May 2020 09:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावां (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावां (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Minor migrant murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाबी बाग से लगते खेत से बीते दो दिनों से लापता नाबालिग प्रवासी का शव सोमवार को एक कमरे में बरामद हुआ है। नाबालिग का शव नग्न हालत में पड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि तार से गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहात विवेकशील सोनी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस हत्या की कई एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक संजय कुमार (17) पुत्र हरी उड़ीसा का रहने वाला था। फरवरी 2020 से पंजाबी बाग के साथ लगते खेत मालिक मनजीत सिंह के पास काम कर रहा था। 23 मई की रात की संजय ने अपने मालिक मनजीत सिंह को कहा कि वह खेत में मोटर पर नहाने के लिए जा रहा है। सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो 24 मई को मनजीत सिंह ने गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को दी। सोमवार सुबह उसका शव एक कमरे से बरामद हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed