{"_id":"5e299a908ebc3e4af41fa3fb","slug":"ministry-of-external-affairs-starts-new-facility-for-passport-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब खत्म हो रही पासपोर्ट की वैधता, मैसेज से चलेगा पता, विदेश मंत्रालय ने शुरू की नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब खत्म हो रही पासपोर्ट की वैधता, मैसेज से चलेगा पता, विदेश मंत्रालय ने शुरू की नई व्यवस्था
Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश मंत्रालय ने एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत पासपोर्ट की समाप्ति तिथि से पहले धारकों को अवगत करा दिया जाएगा कि उनके पासपोर्ट की वैधता अगले कुछ दिनों बाद खत्म हो जाएगी। इसके लिए पासपोर्ट समाप्त होने के नौ व सात माह पहले धारकों को मैसेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर देखने को मिलता है कि पासपोर्ट धारक समय पर अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करा पाते हैं। वे पासपोर्ट की वैद्य तिथि समाप्त होने तक का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
लेकिन यदि अचानक से विदेश यात्रा की जरूरत पड़ जाए तो लोग वैध पासपोर्ट होने के बाद भी यात्रा करने से वंचित रह जाते हैं। नियम के मुताबिक उनके पासपोर्ट की वैध तिथि समाप्त होने में छह महीने से कम का समय बचा होता है। अधिकतर देशों में वीजा देने की शर्त में यह भी एक नियम है कि यदि किसी पासपोर्ट धारक के पासपोर्ट की समाप्ति तिथि छह माह से कम हो तो वह विदेश की यात्रा नहीं कर सकते। पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए धारक www.passportindia.gov.in पर जाकर या पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन