पंजाब: तीन सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मनमोहन सिंह होंगे आमंत्रित
तीन सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब मंत्री परिषद ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के ऐतिहासिक 400वें प्रकाश पर्व के स्मरणोत्सव के लिए 15वीं पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र तीन सितंबर को बुलाने का फैसला किया। यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि 'श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हम तीन सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेंगे। मैं ऐतिहासिक सत्र को संबोधित करने के लिए विशेष गणमान्य व्यक्ति के रूप में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करूंगा।'
कर्जमाफी को मंजूरी
पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को अनुसूचित जाति भूमि विकास और वित्त निगम और पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास और वित्त निगम के 50,000 रुपये तक के प्रत्येक ऋण को माफ करने की मंजूरी दी है। वहीं पराली जलाने पर रोक लगाने को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार कुछ श्रेणी के उद्योगों को धान की पराली से चलने वाले बॉयलर स्थापित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजाब सरकार 50 उद्योगों को 25 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय प्रोत्साहन भी देगी।
To commemorate the 400th Prakash Purab of Sri Guru Tegh Bahadur Ji, we will hold a Special Session of Punjab VS on September 3. I will invite VP @MVenkaiahNaidu, Punjab Governor @vpsbadnore & former PM Dr. Manmohan Singh Ji as special dignitaries to address the historic session.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) August 26, 2021
The Council of Ministers today decided to summon a Special Session of the 15th Punjab Vidhan Sabha for one day, on September 3, 2021, for the commemoration of the historic 400th Prakash Purb of Sri Guru Tegh Bahadur Ji: Punjab Chief Minister's Office (CMO)
— ANI (@ANI) August 26, 2021