फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minister ram bilas sharma said no need of deputy chief minister

सरकार में फेरबदल की चर्चाएं जारी, तो मंत्री दे रहे ऐसा बयान

Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 06 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
minister ram bilas sharma said no need of deputy chief minister
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo

विज्ञापन
हरियाणा में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं जारी ही। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोहर सरकार में जल्द कई चेहरे बदले जा सकते हैं। लेकिन सरकार के कई मंत्री इस पर कुछ ओर ही बोल रहे हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने साफ कह दिया है कि हरियाणा को डिप्टी सीएम की कोई जरुरत नहीं है। उनका कहना है कि हरियाणा छोटा प्रांत है ऐसे में यहां डिप्टी सीएम बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

यह बात बुधवार को पुराने भाजपा कार्यालय में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी का संगठन काफी मजबूत है। 1991 में वह भाजपा के इकलौते विधायक थे जबकि आज उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार चला रही है। हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो का कोई जनाधार नहीं है। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि देश की कमान आज एक ऐसे मजबूत आदमी के हाथ में है जिसके कारण आम आदमी के हित एकदम सुरक्षित है। 
विज्ञापन

किसानों का खरीदा जाएगा एक-एक दाना

minister ram bilas sharma said no need of deputy chief minister
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि किसानों की उपज का एक-एक दाना प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। आज से प्रदेश में गेहूं और सरसों की खरीद का कार्य सरकारी एजेंसियों द्वारा शुरू किया जा चुका है। इस बारे में किसानों को तनिक भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

स्कूलों को न बनाए इंडस्ट्रीज
शिक्षामंत्री ने कहा कि संचालक निजी स्कूलों को इंडस्ट्रीज नहीं बनाएं, स्कूल ही रहने दें। विगत 20 वर्षों से शिक्षा का व्यापारीकरण हुआ है। अब वे चाहते हैं कि 15 प्रतिशत बीपीएल बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिले। शिक्षा के अधिकार नियम 134 के बारे में कहा कि इस बार इसमें कोई किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। निजी विद्यालयों में एडमिशन हो रहे हैं। अगले सप्ताह गुड़गांव में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों एवं निजी स्कूल संचालकों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।

पिछली सरकारों पर बोला हमला
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पिछली सरकारों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विगत सरकारों में एमबीबीएस के पेपर लीक हो जाते थे, पेपर के लिए किसी दूसरी विद्यार्थी को बैठा दिया जाता था।  हमारी सरकार बनने पर हमने पेपर लीक करने वालों को पकड़ा। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों पर नकल में कोताही बरते जाने वाले शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया है। पानीपत के निजी स्कूल छोटी गाड़ी में 32 विद्यार्थी बैठाए हुए थे उसके खिलाफ भी हमने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed