{"_id":"634d84e8a727ed27000753bc","slug":"minister-kuldeep-singh-dhaliwal-reached-women-empowerment-program-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मंत्री धालीवाल का बड़ा एलान- विकास करने वालीं महिला सरपंचों के गांवों को मिलेगी दोगुनी ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मंत्री धालीवाल का बड़ा एलान- विकास करने वालीं महिला सरपंचों के गांवों को मिलेगी दोगुनी ग्रांट
Mon, 17 Oct 2022 10:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:10 PM IST
सार
मंत्री धालीवाल ने कहा कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर व विभाग के अधिकारियों को जनता से चुनी गईं महिलाओं का पूरा सम्मान और उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। आने वाले समय में पंचायत सचिवों के 50 प्रतिशत पद भी लड़कियों के होंगे।
विज्ञापन
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (मध्य में)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के डेविएट में 85 साल की महिला सरपंच हरबंस कौर ने सीएम भगवंत मान के जन्मदिन पर केक काटा तो पंडाल में तालियां गूंजने लगीं। दरअसल, जालंधर के डेविएट में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ‘मेरा ओहदा मेरा मान’ नारी सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत किया।
विज्ञापन
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंचों व सरपंचों को अधिकारों की पूर्ण जानकारी गांवों के विकास की राह को आसान करेंगी। महिला पंचों, सरपंचों, ब्लाक समिति सदस्यों समेत अन्य जनता की चुनी महिलाओं को सरकारी कार्यालयों में पूरा सम्मान मिलेगा। ऐसा पंजाब सरकार यकीनी बना रही है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि विकास करने वाली महिलाओं के गांवों को दोगुना धन मिलेगा।
विज्ञापन
पंजाब सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित कर रही है। इससे पहले अमृतसर में किया गया था। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गांव में विकास के अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान करने जैसे कार्यों में अपने पति, पिता, बेटे और ससुर पर निर्भर नहीं होना चाहिए। वह स्वयं सरकारी कार्यालयों में पहुंचें और काम करवाएं। राज्य में 50 प्रतिशत महिलाएं सरपंच हैं।
विज्ञापन
मंत्री धालीवाल ने कहा कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर व विभाग के अधिकारियों को जनता से चुनी गईं महिलाओं का पूरा सम्मान और उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। आने वाले समय में पंचायत सचिवों के 50 प्रतिशत पद भी लड़कियों के होंगे।