फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Aman Arora reached state level Weightlifting competition in Sunam

Sunam News: मंत्री अमन अरोड़ा बोले- खेल मुहिम के आने लगे सार्थक परिणाम, तराशे जाएंगे भविष्य के सितारे

Sun, 15 Oct 2023 04:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 04:16 PM IST
सार

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' प्रतियोगिता से पंजाब के गांवों और शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हुनर सामने आया है। पंजाब सरकार की नई खेल नीति इन खेलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रतियोगिताओं के जरिए भविष्य के सितारे तराशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Minister Aman Arora reached state level Weightlifting competition in Sunam
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। यह बात मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को सुनाम के गुरु हरगोबिंद साहिब धर्मशाला में आयोजित राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन कही। 

विज्ञापन


मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' प्रतियोगिता से पंजाब के गांवों और शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हुनर सामने आया है। पंजाब सरकार की नई खेल नीति इन खेलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रतियोगिताओं के जरिए भविष्य के सितारे तराशे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सुनाम में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गेम्स ऑफ द फादरलैंड ऑफ पंजाब से मार्गदर्शन लेते हुए 'खेडां हलका सुनाम' के नाम से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें रिकॉर्ड 209 टीमों और 2037 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के घर-घर तक खेल संस्कृति फैलाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार खिलाड़ियों को रचनात्मक माहौल, सहयोग और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। खेलों की संरचना और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और यह खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों सहित प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि वे पंजाब को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed