फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mini covid Care Center will open again in Chandigarh after six months

चंडीगढ़: छह महीने बाद फिर खुलेंगे मिनी कोविड केयर सेंटर, प्रशासन ने जारी किया आदेश, 20 दिसंबर से भेजे जाएंगे मरीज

Wed, 15 Dec 2021 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 09:17 PM IST
सार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन बेहद सतर्क है। प्रशासन ने मिनी कोविड सेंटर को खोलने का आदेश दिया है। 20 दिसंबर से मरीजों को यहां भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Mini covid Care Center will open again in Chandigarh after six months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। छह महीने बाद फिर से कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मिनी कोविड केयर सेंटर खोलने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा है कि अभी एक सेंटर खोला जाएगा, जिसमें 20 दिसंबर से मरीजों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों को अब कोरोना संक्रमण हो रहा है, उनके साथ साथ क्वारंटीन किए गए लोगों को भी यहां अलग आइसोलेशन में रखा जाएगा। स्वास्थ्य सचिव व मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अफसर यशपाल गर्ग की ओर से जारी पत्र में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी को बाल भवन सेक्टर-23 में दोबारा से मिनी कोविड केयर सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि 20 दिसंबर से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस मिनी कोविड सेंटर में लोगों को भेजा जाएगा। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर सेंटर का अहम योगदान रहा है। शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई और ये सेंटर खोले गए। कुल सात जगह सेंटर खोले गए, जिसमें से तीन तीसरी लहर के लिए अस्थायी तौर पर बंद रखे गए थे। अब इनमें से एक को खोला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed